{"_id":"5de775b38ebc3e548730e9fb","slug":"mobile-and-bags-are-not-allowed-for-examinee-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी का फरमानः अब परीक्षार्थी अपने साथ ना लाएं ये सामान, परिसर में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी का फरमानः अब परीक्षार्थी अपने साथ ना लाएं ये सामान, परिसर में नहीं मिलेगा प्रवेश
Wed, 04 Dec 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभिन्न हिस्सों और आसपास के जिलों से परीक्षा देने लखनऊ विश्वविद्यालय आने वाले परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल और बैग लेकर नहीं आएंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उन्हें मुख्य द्वार के बाहर ही अपने मोबाइल और बैग छोड़ने होंगे।
विज्ञापन
इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विवि प्रशासन की नहीं होगी। लविवि प्रॉक्टर ने परिसर से एक छात्र का बैग और मोबाइल चोरी होने की घटना के बाद यह फरमान जारी कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली है।
विज्ञापन
लविवि में शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ ही बाराबंकी, सीतापुर और हरदोई से भी काफी विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं।
विवि में इस समय परीक्षा चल रही है। इस बीच सोमवार को एक परीक्षार्थी का बैग उसके परीक्षा कक्ष के बाहर से चोरी हो गया था। सीसीटीवी में भी इसकी रिकॉर्डिंग है। परीक्षार्थी ने शिकायत दर्ज कराई तो विवि प्रशासन ने परिसर में मोबाइल फोन और बैग लाने पर ही पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
प्रॉक्टर प्रो. अलका पांडेय की ओर से जारी इस आदेश पर छात्राओं का कहना है कि मोबाइल फोन होने पर घरवालों को भी संतोष रहता है कि कोई अप्रिय घटना होने पर वे तुरंत सूचना दे देंगी। मोबाइल फोन से 112 नंबर डायल करके पुलिस को भी सूचना दी जा सकती है। लविवि प्रशासन मोबाइल आदि रखने की व्यवस्था करने के बजाय इस पर प्रतिबंध लगा रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में होती है व्यवस्था
लखनऊ यूनिवर्सिटी
लविवि परीक्षार्थियों के बैग और मोबाइल फोन की सुरक्षा करने से अपना पल्ला झाड़ रहा है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा के दौरान एक दिन में एक लाख तक परीक्षार्थी शामिल होते हैं। इनमें अनिवार्य रूप से मोबाइल और बैग की सुरक्षा की व्यवस्था होती है।
बैठक कर लेंगे उचित निर्णय
कुलपति से इस संबंध में बात की जाएगी। दूर-दराज के विद्यार्थियों खासकर छात्राओं के मोबाइल और बैग के लिए एक विशेष कमरे की व्यवस्था की जा सकती है। बैठक करके इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
बैठक कर लेंगे उचित निर्णय
कुलपति से इस संबंध में बात की जाएगी। दूर-दराज के विद्यार्थियों खासकर छात्राओं के मोबाइल और बैग के लिए एक विशेष कमरे की व्यवस्था की जा सकती है। बैठक करके इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि