फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mobile allowance of ASHA workers increased by Rs 100

Lucknow News: आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल भत्ते में सौ रुपये की बढ़ोतरी

Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mobile allowance of ASHA workers increased by Rs 100
लखनऊ। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मोबाइल भत्ते की राशि में सौ रुपये का इजाफा किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ की ओर से एनएचएम को पत्र भेजा गया है। अभी तक आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल भत्ते के प्रति माह 250 रुपये मिलते हैं। अफसरों का कहना है कि राजधानी में करीब 2300 आशा कार्यरत हैं। इन पर टीकाकरण, ई कवच, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के डाटा फीडिंग की जिम्मेदारी है। कम भत्ते के कारण ये 5जी सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रही थीं। इससे डाटा फीडिंग में भी अड़चन आ रही थी। आशाओं ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने यह रखी थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने मोबाइल भत्ता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मोबाइल भत्ता बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। एनएचएम से मुहर लगते ही राशि बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed