{"_id":"56e00ed74f1c1b1e348b456f","slug":"mlc-sat-on-road-to-protest-police-lathicharge-on-instructors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नौकरी मांग रहे अनुदेशकों पर चलाई लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नौकरी मांग रहे अनुदेशकों पर चलाई लाठी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Mar 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : Amar Ujala
लखनऊ में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई अनुदेशकों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विधायक आवास ओसीआर पर प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों को पुलिस ने जमकर पीटा। अनुदेशकों पर हुए इस लाठीचार्ज से नाराज एमएलसी उमेश द्विवेदी, संजय मिश्रा, राज बहादुर सिंह चंदेल, चेतनारायन सिंह विधान परिषद छोड़कर सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
सुबह सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में निर्वाचित हुए 35 सदस्यों को शपथ दिलवाई गई थी। इसके बाद ये प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन रोकने के लिए हुई पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज एमएलएसी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन