फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC Mukesh Sharma raised the demand for construction of parking in the House.

Lucknow News: एमएलसी मुकेश शर्मा ने सदन में उठाई पार्किंग बनाने की मांग

Tue, 17 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
MLC Mukesh Sharma raised the demand for construction of parking in the House.
एमएलसी मुकेश शर्मा ने सदन में उठाई पार्किंग बनाने की मांग।
लखनऊ। सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सोमवार को विधान परिषद में राजधानी के प्रमुख मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जाम के स्थायी समाधान के लिए मल्टीलेवल पार्किंग स्थलों के निर्माण की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि राजधानी में तीव्र गति से हो रहे विकास के कारण वाहनों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में पर्याप्त एवं व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के कारण भविष्य में भी वाहनों की संख्या में वृद्धि स्वाभाविक है। इसलिए समय रहते ठोस योजना बनाकर प्रमुख बाजारों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में खाली जगहों पर नए पार्किंग स्थलों, विशेषकर मल्टीलेवल पार्किंगों का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed