विधानपरिषद में नवनिर्वाचित 36 सदस्यों ने ली शपथ
- यूपी विधानपरिषद में नए सदस्यों ने ली शपथ
- सीएम की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- माफिया बृजेश सिंह नहीं पहुंचे शपथ लेने
- विधायकों के लिए हुई बड़ी घोषणाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद् में हाल ही में निर्वाचित हुए 36 सदस्यों को बुधवार शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
इन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद के सभापति ओमप्रकाश शर्मा ने शपथ दिलाई। बीते रविवार को यूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आए थे। इस चुनाव में अधिकतर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के ही थे।
बुधवार को आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में वाराणसी क्षेत्र से चुने गए माफिया बृजेश सिंह नहीं पहुंचे। सदन में बाकी के 35 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
सीएम अखिलेश ने युवा सदस्यों को दी बधाई
सीएम अखिलेश ने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही सीएम अखिलेश ने कहा कि विधान परिषद एक गरिमा और प्रतिष्ठा वाला सदन है। सीएम ने कहा इस सदन में इस बार युवा सदस्य चुनकर आए हैं। पहली बार इतनी संख्या में युवा चुने गए हैं।
ये उच्च सदन अब युवा सदन हो गया है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे ले जाना है।
सीएम ने सदन के वरिष्ठ सदस्यों से युवा सदस्यों को मार्गदर्शन देने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि अब युवा सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वो सभी का विश्वास बनाए रखें।
सीएम ने विधायकों के लिए की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने नए सदस्यों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में 100-100 हैंडपंप लगवा सकेंगे और इतने ही हैंडपंपों की रीबोरिंग भी करा सकेंगे।
उन्होंने विधायकों को 10-10 लोहिया आवास और 8 किमी सड़क बनवाने का भी तोहफा दिया है। जिनविधायकों के पास राजधानी में निजी आवास नहीं हैं, उन्हें आवास भी दिया जाएगा। साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन राशि दो हजार रुपये बढ़ा दी है।
विधायक लोहिया गांव का चयन कर सकेंगे। वे कितने गांव चुन सकेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
विधायक अपने क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट से 8-8 किमी सड़क बनवा सकेंगे। पूर्व विधायकों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये मासिक होगी।