{"_id":"619354ef34eb3c54bd048006","slug":"mlc-election-will-be-conducted-after-up-assembly-poll-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव के बाद होंगे विधान परिषद चुनाव, 35 सीटों पर होना है चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव के बाद होंगे विधान परिषद चुनाव, 35 सीटों पर होना है चुनाव
Tue, 16 Nov 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:50 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर होने वाले चुनाव अब विधानसभ चुनाव के बाद होंगे। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर मार्च में प्रस्तावित चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद मई तक कराए जाएंगे। फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित होने के चलते निर्वाचन आयोग में विधान परिषद चुनाव को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी को 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। उधर, विधान परिषद की 35 सीटों पर भी चुनाव मार्च में प्रस्तावित होने से आयोग, प्रशासन, पुलिस के साथ राजनीतिक दलों की भी परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में आयोग ने परिषद चुनाव मई-जून में कराने का विचार किया है।
विज्ञापन
इससे दलों को भी प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार प्रसार के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वहीं आयोग के पास भी प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था के पर्याप्त व्यवस्था होगी। आयोग से चुनाव टलने का संकेत मिलने के बाद भाजपा सहित अन्य दलों ने परिषद चुनाव की तैयारी भी रोक दी है।
विज्ञापन