फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC Election : BJP's bet, Padmasen made candidate to help Kurmi community in Awadh

MLC Election : भाजपा का दांव, अवध में कुर्मी समाज को साधने के लिए पदमसेन को बनाया प्रत्याशी

Fri, 19 May 2023 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 06:52 AM IST
सार

अवध क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं की बड़ी संख्या है। सूत्रों के मुताबिक अपना दल (एस) पूर्वांचल के बाद अब अवध क्षेत्र में कुर्मी समाज में मजबूत पकड़ बनाने में जुटा है। भाजपा ने अपना दल की रणनीति भांपते हुए पहले अवध क्षेत्र में एमएलसी अश्वनी पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी की थी, लेकिन बात नही बनी। 

विज्ञापन
MLC Election : BJP's bet, Padmasen made candidate to help Kurmi community in Awadh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अवध क्षेत्र में कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी को विधान परिषद उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। वहीं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते मानवेन्द्र सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


अवध क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं की बड़ी संख्या है। सूत्रों के मुताबिक अपना दल (एस) पूर्वांचल के बाद अब अवध क्षेत्र में कुर्मी समाज में मजबूत पकड़ बनाने में जुटा है। खासतौर पर देवीपाटन मंडल में पार्टी कुर्मी समाज के बीच काफी सक्रिय है। अपना दल ने बहराइच जिले के विधायक राम निवास वर्मा को विधानसभा में अपना दल का नेता भी बनाया है। भाजपा ने अपना दल की रणनीति भांपते हुए पहले अवध क्षेत्र में एमएलसी अश्वनी पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी की थी, लेकिन बात नही बनी। 
विज्ञापन


इसके अलावा विधान परिषद में भाजपा के 80 सदस्यों में से पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के सबसे कम सदस्य हैं। 2014 के बाद से अब तक हुए चुनाव में कुर्मी समाज भाजपा का वोट बैंक रहा है। ऐसे में पार्टी ने अवध क्षेत्र में समाज को साधने के लिए पदमसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया। चौधरी के पिता रुद्रसेन भी बहराइच से तीन बार सांसद रहे हैं। पदमसेन भी दो बार सांसद रहे हैं। बहराइच में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भाजपा का कुर्मी चेहरा रहे हैं। लेकिन, उनकी उम्र अधिक होने के कारण अब पदमसेन को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष होने से मानवेंद्र की दावेदारी हुई मजबूत
उधर, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पिछले काफी लंबे समय से विधान परिषद के लिए दावेदारी कर रहे थे । लेकिन परिषद ने ठाकुर समाज के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक होने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। 


हालांकि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी पहले से मजबूत थी, क्योंकि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे रजनीकांत माहेश्वरी को विधान परिषद भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरएसएस के दखल के बाद मानवेंद्र सिंह को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed