फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlc do not pay e-bill in lucknow

यहां विधायक जी नहीं देते बिजली का बिल

Sun, 06 Oct 2013 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 06 Oct 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
mlc do not pay e-bill in lucknow

पावर कॉर्पोरेशन के उपभोक्ताओं पर बकाया 1500 करोड़ में माननीयों की भागीदारी भी कम नहीं है।

विज्ञापन


राजधानी में विधायक निवासों के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के बिजली बिलों का भुगतान लोक निर्माण विभाग ने कई महीनों से नहीं किया है।

इनमें विधायक निवास 5 के आवासों के अलावा बटलर पैलेस और माल एवेन्यू के 15 विधायक निवास शामिल हैं


मुख्य सचिव कार्यालय से विधायक निवासों के बिजली बिल के बकाया संबंधित एक सूचना के जवाब में लोक निर्माण विभाग ने यह जानकारी दी।


आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा ने मई में मुख्य सचिव कार्यालय से उत्तर प्रदेश के वर्तमान विधायक आवासों पर बिजली बिल बकाया की धनराशि की सूचना चाही थी।

लोक निर्माण विभाग की ओर से दी गई सूचना में पता चला कि विधायक निवासों पर बकाया एक करोड़ 49 लाख 38 हजार 588 रुपये के बिजली बिल का भुगतान अब तक नहीं किया है।

विधायक निवासों के बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed