फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLAs in race of ministers in Uttar Pradesh.

सीएम योगी के साथ दो डिप्टी सीएम और 46 मंत्री लेंगे शपथ, देख लें नाम

Sun, 19 Mar 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
MLAs in race of ministers in Uttar Pradesh.
आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

हिंदुत्व का प्रखर चेहरा माने जाने वाले महंत आदित्यनाथ यूपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। यही नहीं, देश के सबसे बड़े सूबे में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन


इन सभी को आज राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले समारोह में दोपहर 2.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ लगभग 46 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
धरम सिंह सैनी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
सुरेश राणा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
चेतन चौहान कैबिनेट मंत्री
मोहिसन रजा राज्यमंत्री
रमापत‌ि शास्त्री कैबिनेट मंत्री
मुकुट बिहारी वर्मा कैबिनेट मंत्री
अनुपमा जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक कैबिनेट मंत्री
महेंद्र और स्वात‌ि स‌िंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
सुरेश खन्ना, धरमपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, एसपी सिंह बघेल
कैबिनेट मंत्री
श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री
स्वतंत्रदेव सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, स्वामी प्रसाद मौर्या कैबिनेटमंत्री
सूर्य प्रताप शाही, दारा स‌िंह चौहान, मोती सिंह, सिद्धार्थनाथ
सिंह, नंद गोपाल नंदी, ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री
उपेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, मन्नू कोरी, अर्चना पांडेय, गिरीश
यादव, जयकुमार, सुरेश पासी, संदीप सिंह, बलदेव ओलख
राज्यमंत्री 
अतुल गर्ग राज्यमंत्री
गुलाबो देवी राज्यमंत्री
रणवेंद्र प्रताप सिंह राज्यमंत्री

द‌िल्ली में तय हुए नाम

MLAs in race of ministers in Uttar Pradesh.
पंकज सिंह व सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री का चेहरा दिल्ली में तय हुआ तो अब मंत्रियों के नाम भी दिल्ली से ही तय होंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और मनोनीत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शनिवार शाम फिर दिल्ली गए थे। दोनों शनिवार दोपहर बाद ही दिल्ली से महंत आदित्यनाथ के साथ लखनऊ आए थे।

वैसे पार्टी की तरफ से शनिवार देर रात तक न तो किसी विधायक को मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई थी और न राजभवन को इस सिलसिले में कोई जानकारी मिली थी। 

लखनऊ की आस, ये हैं दौड़ में

MLAs in race of ministers in Uttar Pradesh.

पिछले चुनाव में राजधानी की नौ सीटों में से छह सीटें सपा को मिली थीं और अखिलेश सरकार में लखनऊ से अभिषेक मिश्र, शारदा प्रताप शुक्ल व रविदास मेहरोत्रा के रूप में तीन मंत्री थे।

अब जब राजधानी की नौ सीटों में आठ पर भाजपा को जीत मिली है तो देखने वाली बात होगी कि नई सरकार में राजधानी को कितना प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed