{"_id":"647d66bd3b889c7276058d65","slug":"mla-will-get-7-5-crore-rupees-for-roads-of-their-assembly-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अपने क्षेत्र की सड़कों के लिए विधायकों को मिलेंगे 7.5 करोड़, 2024 चुनाव के पहले अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अपने क्षेत्र की सड़कों के लिए विधायकों को मिलेंगे 7.5 करोड़, 2024 चुनाव के पहले अहम फैसला
Mon, 05 Jun 2023 10:08 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:08 AM IST
सार
डबल कनेक्टिविटी रोड व पुनर्निमाण के लिए प्रदेश के विधायकों के 7.5 करोड़ के प्रस्ताव लिए जा सकेंगे। इससे वो अपने क्षेत्र की सड़कें बनवा सकेंगे। यह राशि विधायक निधि से अलग होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीडब्ल्यूडी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी झोली खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत डबल कनेक्टिविटी रोड और पुनर्निर्माण के लिए विधायकों के 7.5 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव लिए जा सकेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, जिन गांवों के बीच की दूरी एक किमी से ज्यादा है, उनके बीच सड़क (डबल कनेक्टिविटी रोड) बनाने का फैसला किया गया है। इसे पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत भेजे गए जिन सड़कों को कार्ययोजना में मंजूरी दी जाएगी, उन पर काम शुरू होने में 3 से 4 माह लग सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इमरजेंसी में कितने मरीज बचाए, मेडिकल कॉलेजों को देना होगा हिसाब, ऐसे चिकित्सा व्यवस्था सुधारेगी योगी सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश
उच्चस्तर पर सहमति बनने पर एक विधायक अपने क्षेत्र में अधिकतम 6 करोड़ की डबल कनेक्टिविटी रोड और 1.5 करोड़ के पुनर्निमाण का प्रस्ताव स्वीकार करवा सकेगा। सत्ताधारी दल के विधायक भी सड़कों के मद में लंबे समय से अधिक राशि की मांग कर रहे थे। इस योजना में दी जाने वाली राशि विधायक निधि से अलग होगी।