Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Rakesh Pratap Singh arrived Amethi after expulsion from the SP

UP News: निष्कासन के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप बोले- सनातन का अपमान नहीं सहन करूंगा

Mon, 30 Jun 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Jun 2025 05:55 PM IST
सार

अमेठी से निष्कासन के बाद विधायक राकेश प्रताप सिंह पहली बार अमेठी पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि मैं विचारधारा की राजनीति करूंगा। सनातन का अपमान नहीं सहन करूंगा।

विज्ञापन
MLA Rakesh Pratap Singh arrived Amethi after expulsion from the SP
अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी से निष्कासित गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। भाले सुल्तान पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मैं रामचरितमानस जलाने पर तालियां बजाता, सनातन धर्म का अपमान सह लेता तो शायद आज पार्टी में होता। लेकिन मुझे न तो अपनी विधायकी प्यारी है और न ही कुर्सी, अगर धर्म पर आंच आए तो सबसे पहले आवाज मेरी उठेगी।
विज्ञापन


राकेश प्रताप सिंह ने मंच से कहा कि मैं विधायक रहूं या नहीं, राजनीति करूं या छोड़ दूं लेकिन हिंदू धर्म के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

उन्होंने दावा किया कि सपा में यादव कार्ड खेला जा रहा है और बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा और नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा कि गौरीगंज की जनता ने उन्हें तीन बार विधायक बनाया और आज भी उन्हें जनता पर उतना ही भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब विचारधारा की राजनीति करेंगे और धर्म, संस्कृति तथा क्षेत्रीय सम्मान की रक्षा को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed