{"_id":"5ace3ea44f1c1b473d8b484e","slug":"mla-kuldeep-singh-sengar-alleged-in-unnao-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेपकांड: एसआईटी जांच में भाजपा विधायक सेंगर आरोपी, दर्ज हो सकता है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेपकांड: एसआईटी जांच में भाजपा विधायक सेंगर आरोपी, दर्ज हो सकता है मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
विधायक कुलदीप और उनके भाई अतुल सेंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में किशोरी से गैंगरेप के मामले में गठित एसआईटी की जांच में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मारपीट की साजिश रचने का आरोपी बताया गया है। वहीं विधायक के भाई अतुल सिंह को पीड़िता के पिता के साथ मारपीट में दोषी पाया गया है। माना जा रहा है विधायक के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा सकती है। पीड़िता के पिता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
एडीजी जोन राजीव कृष्ण के नेतृत्व में गठित इस टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में विधायक और रेप पीड़िता के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की भी बात सामने आई है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच का भी सुझाव दिया है और उन्नाव पुलिस को भी मामले में दोषी माना है। रिपोर्ट में वहां की एसपी पुष्पांजलि को हटाने की संस्तुति की बात भी की जा रही है और पुलिस अफसरों पर कदम-कदम पर लापरवाही बरतने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की थी। इसके मद्देनजर डीजीपी ने एसआईटी गठित कर उन्नाव भेजा था। यह टीम बुधवार को उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के घर पहुंची। वहां दो घंटे से भी ज्यादा समय तक पीड़िता व उसके परिवारीजनों से बात की।
विज्ञापन
विधायक पक्ष के भी पांच लोगों से पूछताछ की गई। एसआईटी ने उन्नाव के डीएम व एसपी से अलग से मीटिंग कर जानकारी ली। अपनी जांच पूरी कर बुधवार देर शाम एसआईटी लखनऊ लौट आई और प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को सौंप दी। डीजीपी ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को रिपोर्ट दे दी है।