उन्नाव कांड : सात दिनों की रिमांड पर लिए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, 21 को होगी पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी विधायक को शनिवार शाम चार बजे सीबीआई अदालत में पेश किया गया। जहां पर उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर सीबीआई ने ले लिया है। सेंगर को 21 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं आज सुबह सीबीआई टीम पीड़िता को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पीड़िता और उसके परिवार को सीबीआई दफ्तर लखनऊ लाया गया। जहां उनका सामना आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से कराया गया। पीड़िता के कलम बंद बयान भी लिए गए।
उन्नाव गैंगरेप के आरोपी बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। उनका सामना माखी थाने के निलंबित छह पुलिसकर्मियों से भी कराया गया। इन पुलिसकर्मियों से भी सीबीआई की पूछताछ चल रही है।
बताते चलें कि सीबीआई ने शुक्रवार तड़के 4:30 बजे आरोपी विधायक को उसके इंदिरा नगर स्थित आवास से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब 17 घंटे तक विधायक से पूछताछ की। इसी बीच, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी विधायक को गिरफ्तार न किए जाने पर सरकार को फटकार लगाई। जिसके बाद सीबीआई ने रात 9:30 बजे सेंगर को गिरफ्तार किया।
सवालों के जवाब में कई बार अटके सेंगर
लखनऊ स्थित सीबीआई मुख्यालय पर पूछताछ के दौरान कई बार आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर कई बार उलझ गए। एसपी सीबीआई राघवेंद्र वत्स की मौजूदगी में एक के बाद एक करीब 25 से भी ज्यादा सवाल किए गए।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों से जुड़े सवालों के जवाब देने में विधायक कई बार उलझे और असहज हुए। विशेषतौर पर पीड़िता के साथ एक आरोपी की हुई बातचीत से संबंधित ऑडियो के बारे में सीबीआई ने कई सवाल किए।
इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने उन्नाव जाकर भी गहन पड़ताल की। पीड़िता और उशके परिवार के बयान लेने के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस, माखी थाने के एसओ अशोक सिंह भदौरिया समेत अन्य निलंबित स्टाफ से गहन पूछताछ की। एसके बाद शासन ने पीड़िता के पिता के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्नाव के सीएमएस और ईएमओ को निलंबित कर दिया है।