फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Dara Singh Chauhan resigns, will join BJP.

यूपी: अमित शाह से मिलने के बाद सपा विधायक दारा सिंह ने छोड़ी पार्टी, सपा बोली हमारे साथ हुआ विश्वासघात

Sun, 16 Jul 2023 07:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jul 2023 07:41 AM IST
सार

सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। 

विज्ञापन
MLA Dara Singh Chauhan resigns, will join BJP.
दारा सिंह ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़ दी है। सपा की सदस्यता के साथ उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वह घोसी (मऊ) से सपा के टिकट पर एमएलए चुने गए थे। भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर बातचीत फाइनल होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक भाजपा या दारा सिंह चौहान की ओर से नहीं की गई है। लेकिन इस बीच एएनआई ने दारा सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात की एक तस्वीर जारी की है। 

विज्ञापन


दारा सिंह चौहान ने रविवार को अपना इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेजा। उन्होंने फोन से भी महाना से बात की। शनिवार व रविवार को अवकाश की वजह से माना जा रहा है कि उनका इस्तीफा सोमवार को स्वीकार कर लिया जाएगा। दारा सिंह चौहान योगी-1 सरकार में वन मंत्री थे और पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले वह सपा में शामिल हुए थे। तब उनके शामिल होने को सपा ने बड़ी सफलता के रूप में प्रचारित किया था। पिछड़ा वर्ग समाज (नोनिया जाति) से आने वाले दारा सिंह चौहान मऊ और आजमगढ़ में अपने सजातीय समाज में खासा दखल रखते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी छोड़ना सपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन


दारा सिंह ने राजनीति की शुरुआत बसपा से की थी। वह साल 1996 व 2000 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी से लोकसभा चुनाव जीते। फरवरी 2015 में उन्होंने दिल्ली में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी की सदस्यता ली। वर्ष 2017 में वह मधुबन से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने। वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर घोसी से विधायक जरूर चुने गए, लेकिन चुनाव के बाद सपा से उनके रिश्ते सहज नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, काफी समय से उनके भाजपा में जाने की चर्चा चल रही थी। दारा सिंह चौहान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी माने जाते हैं। वर्ष 2020 में बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह के साथ उन्होंने वहां कई दिन चुनाव प्रचार भी किया था। सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी दारा सिंह के भाजपा में ज्वाइनिंग की पूरी पटकथा दिल्ली में ही लिखी गई। सिर्फ इसकी घोषणा भर बाकी रह गई है। माना जा रहा है कि भाजपा के टिकट पर वह फिर से घोसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

अलग-अलग रहीं प्रतिक्रियाएं 

इस्तीफा देने और दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर दारा सिंह ने कहा कि मैं अभी दिल्ली में हूं। अपने इस्तीफे के कारणों और अगले कदम के बारे में शीघ्र ही लखनऊ आकर जानकारी दूंगा।


उधर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान ने पार्टी के लिए कोई त्यागपत्र नहीं भेजा है और विधानसभा से इस्तीफा भेजने के बाद इसका कोई औचित्य भी नहीं रह गया है। दारा सिंह चौहान ने विश्वासघात किया है। भाजपा के पास लोकसभा प्रत्याशी बनाने लायक कोई नेता नहीं है, इसलिए दारा सिंह को अपने साथ ले रही है। दारा सिंह चौहान और भाजपा के लिए राजनीति के नैतिक मूल्यों के कोई मायने नहीं हैं। सपा ने उन्हें विधायक बनाकर पूरा सम्मान दिया। सरकार होने की स्थिति में ही इससे ज्यादा कुछ दिया जा सकता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed