फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission Shakti: On the instructions of CM Yogi, on the first day of Navratri festival, the police department will run a special campaign for women's safety.

मिशन शक्ति : सीएम योगी के निर्देश पर नवरात्रि पर्व के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग चलाएगा विशेष अभियान

Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करे। 

विज्ञापन
Mission Shakti: On the instructions of CM Yogi, on the first day of Navratri festival, the police department will run a special campaign for women's safety.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि के पहले दिन पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करे। इस बात को अधिकारी सुनिश्चित करें। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में इस वृहद् अभियान की शुरूआत अक्टूबर 2020 से की । प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी।

विज्ञापन


इसको लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारियों को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किए जाने के आदेश दिए। दस अप्रैल से सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


नगरीय वार्ड और गांवों में चलेगा अभियान        
प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद् अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध ढंग से निस्तारण करेंगे। इसको जल्द ही वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed