फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission Election : UP stalwarts will take charge in Gujarat election battle

Mission Election : गुजरात के चुनावी रण में कमान संभालेंगे यूपी के धुरंधर, कांग्रेस के गढ़ में खिलाएंगे कमल

Fri, 14 Oct 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा सचिन मुद्गल, लखनऊ
सचिन मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 06:05 AM IST
सार

Mission Election : गुजरात विधानसभा चुनाव के रण में योगी सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों और प्रदेश से दो राज्यसभा सदस्यों को कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी के इन धुरंधर नेताओं को वहां अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी को बढ़त दिलानी होगी।

विज्ञापन
Mission Election : UP stalwarts will take charge in Gujarat election battle
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के रण में योगी सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों और प्रदेश से दो राज्यसभा सदस्यों को कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यसभा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को गुजरात की जिन विधानसभा सीटों की कमान सौंपी गई है उनमें से अधिकांश पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में यूपी के इन धुरंधर नेताओं को वहां अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी को बढ़त दिलानी होगी।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कच्छ जिले की अबडासा, मांडवी, भुज, अंजार, गांधीधाम (एससी) और रापर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में गांधीधाम, भुज, अंजर, मांडवी सीट भाजपा के पास है जबकि अबडासा और रापर में कांग्रेस काबिज है।
विज्ञापन


राज्यसभा के मुख्य सचेतक एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी को जूनागढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जूनागढ़ की माणावदर, जूनागढ़, विसावदर, मांगरोल में कांग्रेस ने चुनाव जीता था। जबकि भाजपा के हिस्से एक मात्र केशोद सीट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री, लगातार चार चुनाव में चुनाव प्रबंधन के प्रभारी रहे सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को महिसागर जिले की बालासिनोर, लुणावाडा और संतरामपुर (एसटी) सीट का प्रभारी बनाया है। 2017 में संतरामपुर में भाजपा, बालासिनोर में कांग्रेस, लुनावाडा में निर्दल प्रत्याशी जीता था।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह को राजकोट जिले की राजकोट ग्राम्य (एससी), जसदण, गोंडल, जेतपुर, धोराजी विधानसभा का प्रभारी बनाया है। 2017 में धोराजी और जसदण में कांग्रेस ने चुनाव जीता था। वहीं राजकोट ग्रामीण, गोंडल और जेतपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को सोमनाथ जिले की सोमनाथ, तलाला, कोडीनार (एससी) व उना सीट की जिम्मेदारी मिली है। 2017 में ये सभी चार सीटें कांग्रेस की झोली में गई थी।

 
एक हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यूपी से करीब एक हजार से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। अभी तक करीब दो सौ से अधिक कार्यकर्ता गुजरात पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा टीम के साथ क्षेत्रीय टीमों, अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गुजरात जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed