फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission in convent schools

मिशनरी स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू

Tue, 06 Oct 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
mission admission in convent schools
मिशनरी स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू, कोरोना के बावजूद दिखा उत्साह
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए राजधानी के निजी स्कूलों खासकर मिशनरी स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। अभिभावक अगले शैक्षणिक सत्र में अच्छे स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। सोमवार से सेंट एग्नेस, लोरेटो डे स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले ही दिन करीब 250 से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।
नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए अभिभावक 6 अक्तूबर रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.stagnesloretolko.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश के लिए वही पात्र होगा, जिसका जन्म 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 के मध्य का होगा।
विज्ञापन

लोरेटो कॉन्वेंट में आवेदन 12 और 13 को
लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 और 13 अक्तूबर को कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने वेबसाइट पर दाखिले की प्रक्रिया सार्वजनिक की है। स्कूल प्रशासन के अनुसार अभिभावक अपने बच्चों के लिए वेबसाइट www.lucknowloreto.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का शुल्क 600 रुपये निर्धारित है, जो ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से देय होगा। दाखिले के लिए वही बच्ची पात्र होंगी, जिसकी जन्म तिथि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 के मध्य होगी। अभिभावक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भर कर सबमिट करेंगे और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद उनके ईमेल व मोबाइल नंबर पर यूजरनेम पासवर्ड आएगा। आवेदन फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ अभिभावकों को 22 और 23 अक्तूबर को कॉलेज के कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन फॉर्म के साथ हॉस्पिटल और नगर निगम के प्रमाण पत्र की कॉपी अनिवार्य है। साथ ही आवेदन फॉर्म पर बच्ची की पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार की पोस्टकार्ड साइज फोटो भी जरूरी है। दाखिले की बाबत अभिभावक 30 जनवरी को कॉलेज की वेबसाइट चेक कर सकते हैं। उस दिन उनको दाखिले की सूची और दाखिले के लिए प्रधानाचार्य से वार्ता करने की तिथि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट कार्मेल में 30 से मिलेंगे फॉर्म
महानगर स्थित माउंट कार्मेल कॉलेज की एलकेजी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 30 अक्तूबर से मिलेंगे। अभिभावक अपनी बच्ची के दाखिले के लिए वेबसाइट www.mountcarmelcollegelucknow.org से आवेदन फॉर्म 8 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। दाखिले संबंधित सभी प्रकार के दिशा निर्देश पंजीकरण के दौरान वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।
ला मार्ट गर्ल्स और ब्वॉयज में आवेदन फॉर्म नवंबर के पहले सप्ताह से प्रस्तावित
ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म नवंबर के पहले सप्ताह से प्रस्तावित है। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट www.lamartinieregirlscollege.com से मिलेंगे। पंजीकरण शुल्क 3000 रुपये है। 15 दिन बाद अभिभावक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। दिसंबर में अभिभावकों को आवेदन फॉर्म कॉलेज में जमा कराना होगा। वहीं ला मार्टिनियर ब्वॉयज कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भी नवंबर के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है। पंजीकरण शुल्क गत वर्ष की भांति 5000 रुपये है, जिसे जमा कर अभिभावक कॉलेज से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही आवेदन फॉर्म कॉलेज में जमा कराया जाना प्रस्तावित है।

इनके दिसंबर में प्रस्तावित
हजरतगंज स्थित सेंट फ्रांसिस कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर के अंतिम सप्ताह से प्रस्तावित है। फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त और जमा कर सकते हैं। इसके अलावा मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म नवंबर के प्रथम सप्ताह और क्राइस्ट चर्च कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed