फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission 2022: BJP changes organization minister system, Bhavani Singh sent to Varanasi

मिशन 2022 में जुटी भाजपा ने संगठन मंत्री व्यवस्था बदली, वाराणसी भेजे गए भवानी सिंह

Fri, 27 Nov 2020 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Mission 2022: BJP changes organization minister system, Bhavani Singh sent to Varanasi
मिशन 2022 की तैयारी में जुटी भाजपा ने संगठनात्मक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने के लिए संगठन मंत्रियों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके अनुसार अब क्षेत्र संगठन मंत्रियों की जगह प्रांत सह संगठन महामंत्री नियुक्त होंगे। कहा जा रहा है कि संघ से बातचीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने यह फैसला स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक समस्याओं के त्वरित निवारण और निर्णयों के तेजी से क्त्रिस्यान्वयन के मद्देनजर किया है।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश सह संगठन महामंत्री होने के नाते नियुक्त होने वाले संघ के प्रचारकों के क्षेत्र संगठन मंत्रियों की तुलना में ज्यादा अधिकार होंगे। प्रदेश की टीम के साथ सीधे संपर्क  व संवाद होने के कारण प्रदेश के नेतृत्व को अधिक प्रभावी तरीके से नीचे क्रियान्वित किया सकेगा। साथ ही आने वाले चुनाव के नजरिये से भी स्थानीय स्तर पर भाजपा ज्यादा प्रभावी तरीके से फैसले ले सकेगी। एक तरह से ये लोग प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सहयोगी की रूप में काम करेंगे। साथ ही क्षेत्र व प्रदेश के बीच संगठनात्मक समन्वय करेंगे।
विज्ञापन


इस तरह नियुक्ति
पिछले दिनों गाजियाबाद बैठक में संघ के कार्य से मुक्त कर भाजपा में जिम्मेदारी निभाने के लिए भेजे गए कर्मवीर सिंह को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाकर उनका केंद्र मेरठ तय किया गया है। कर्मवीर अभी तक ब्रज में सह प्रांत प्रचारक थे। संकेत हैं कि वह पश्चिम व ब्रज का काम देखेंगे। ब्रज व कानपुर में क्षेत्र संगठन मंत्री का काम देख रहे भवानी सिंह को अब वाराणसी में नियुक्त कर प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि वह भी वाराणसी में अभी तक नियुक्त रत्नाकर की तरह काशी के साथ गोरखपुर क्षेत्र की भी संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको नई जिम्मेदारी
रत्नाकर को बिहार में सह संगठन महामंत्री बना दिया गया है। उनका केंद्र मुजफ्फरपुर होगा। अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रद्युम्न को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में संगठक की भूमिका में भेजा गया है। इन नई तैनातियों के प्रदेश में जहां पश्चिम क्षेत्र को लंबे समय के बाद संगठन मंत्री मिला है वही कानपुर और ब्रज क्षेत्र खाली हो गया। प्रद्युम्न को केंद्रीय कार्यालय में संगठक की भूमिका में भेजने से प्रदेश का सबसे बड़ा क्षेत्र अवध भी रिक्त हो गया है। संकेत हैं कि अवध में भी जल्द ही किसी प्रचारक की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिसे अवध के साथ कानपुर क्षेत्र भी सौंपा जा सकता है ।


अन्य नियुक्तियां
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कार्यालय में अभी तक संगठक रविंद्र राजू को हरियाणा के प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा में इस पद पर नियुक्त सुरेश भट्ट की इच्छा पर संघ से मुक्त कर दिया गया है। वह उत्तराखंड वापस हो गए हैं। सूत्रों के अनुसारए भट्ट सक्त्रिस्य राजनीति में हिस्सा लेंगे। अभय कुमार गिरि को मणिपुर व नगालैंड का महामंत्री संगठन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed