फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing youth's body found in drain, murder alleged

Lucknow News: लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in drain, murder alleged
लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप
लखनऊ। मड़ियांव की मामा कॉलोनी निवासी लापता अनिल श्रीवास्तव (21) का शव रविवार को दाऊद नगर के 60 फिटा रोड स्थित नाले में उतराता मिला। वह 12 अप्रैल से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस चुप होकर बैठ गई। मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी, सास व ससुर पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अनिल के शरीर पर चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। अनिल के परिवार में मां बिंदु व भाई मोनू हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मृतक के पिता गुड्डू के मुताबिक अनिल फूड स्टॉल पर काम करता था। 25 नवंबर 2024 को उसकी दुर्गापुरी काॅलोनी निवासी युवती से शादी हुई थी। 11 अप्रैल की रात भी अनिल व उसकी पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। 12 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे अनिल घर से चला गया। बाद में उनकी पत्नी ने बताया कि अनिल पीपा पुल से कूदने की धमकी देकर गया है। घर के सभी लोग पीपा पुल पहुंचे, पर कुछ पता नहीं चल सका। 14 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का यह है आरोप
अनिल के घरवालों का आरोप है कि बहू शादी के बाद भी प्रेमी से फोन पर बात करती थी। इस पर अनिल से झगड़ा होता था। यही नहीं, शिकायत करने पर बहू के मायके वालों ने घर पर आकर धमकी दी थी।


महिला सपा नेता परिजनों से मिलीं
सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय होती तो पीड़ित माता-पिता को बेटा न खोना पड़ता। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed