फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing youth murdered, body found in drain

Lucknow News: लापता युवक की हत्या, नाले में मिला शव

Wed, 10 Sep 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Missing youth murdered, body found in drain
नाले से मिला शनि का शव।
निगोहां। मोहनलालगंज के शंकर बक्शखेड़ा निवासी शनि रावत (20) की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम से लापता शनि का शव मंगलवार सुबह गौतमखेड़ा स्थित बांके नाले में उतराता मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पिता रामनरेश रावत ने शनि के तीन सालों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि तीनों शनि के उनकी बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आया है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। आशंका है कि सिर पर चोट पहुंचाकर शनि को नाले में ढकेल दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रामनरेश रावत ने बताया कि बेटा सोमवार शाम सात बजे घर से अकेला बाइक पर निकला था। कुछ देर बाद जब उन्होंने फोन किया तो उसने बताया कि वह गोसाईंगंज देवसिंहखेड़ा निवासी संतोष यादव के साथ खुजौली चौराहे पर है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया पर कॉल नहीं उठी। इसके बाद घरवाले सो गए।



मंगलवार सुबह पांच बजे रामनरेश ने फिर से शनि को फोन मिलाया तो मोबाइल बंद मिला। परिवार मोहनलालगंज थाने गुमशुदगी लिखवाने पहुंचा तो पुलिस को सोशल मीडिया से पता चला कि निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बाहर स्थित बांके नाले में युवक का शव मिला है। पुलिस ने उसकी फोटो दिखाई तो घरवालों ने शव की पहचान शनि के रूप में की। वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।



पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों ने शनि के साले जीतू यादव, देवेश यादव और जीतू के साले संतोष यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि नामजद दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।







प्रेम विवाह से नाराज थे साले



रामनरेश रावत ने बताया कि शनि ने एक जनवरी 2024 को निगोहां के मस्तीपुर गांव की साधना से कोर्ट मैरिज की थी। इससे साधना के भाई जीतू, देवेश और जीतू का साला संतोष नाराज थे। वे शनि और उसके घरवालों को मारने की धमकी भी दे चुके थे। शनि के परिवार में मां इंदरानी, बड़ा भाई राजबहादुर और दुधमुंही बेटी है। शनि मजदूरी करने के साथ कभी-कभी प्राइवेट गाड़ी भी चलाता था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि शनि का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। शनि के मोबाइल फोन व नामजद आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सड़क पर बिखरा था खून


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाले के ऊपर सड़क पर खून बिखरा था और उसमें बाल चिपके हुए थे। पास में शनि की खून से सनी चप्पल पड़ी थी।



डेढ़ माह की बेटी को गोद में लेकर मौके पर पहुंची पत्नी

शनि की मौत की खबर मिलते ही पत्नी साधना डेढ़ माह की बेटी श्रद्धा को गोद में लेकर परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने सगे भाइयों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद एसीपी रजनीश वर्मा से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

नाले से मिला शनि का शव।

नाले से मिला शनि का शव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed