फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   missing students's body found floating in indira lake in lucknow.

नहर में उतराता मिला गायब हुए 12वीं के छात्र का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 23 Sep 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
missing students's body found floating in indira lake in lucknow.
शिवम कुमार - फोटो : amar ujala

एक दिन पहले लापता 12वीं के छात्र शिवम कुमार (19) का शव रविवार सुबह इंदिरा नहर में उतराता मिला। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस के मुताबिक उसकी साइकिल स्कूल परिसर में मिली है। पिता ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


भोलाखेड़ा निवासी किसान रामलखन का बड़ा बेटा शिवम कुमार नगराम के राजनरायन इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। वह रोजाना घर से साइकिल लेकर कॉलेज पढ़ने आता-जाता था।
विज्ञापन

रामलखन के मुताबिक शनिवार सुबह 7:30 बजे वह स्कूल के लिए निकला फिर वापस नहीं लौटा। शाम तक इंतजार कर रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। जब कहीं पता न चला तो नगराम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर छात्र का शव इंदिरा नहर से निकलने वाले राजामऊ राजबहा में बरगदिहाखेड़ा के पास उतराता पाया गया। सूचना पर नगराम और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पिता रामलखन ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस समय से तलाश करती तो बेटे की जान बच सकती थी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव ले जाने में परेशानी होने लगी।


किसी तरह पुलिस ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने पिता के संदेह जाहिर करने पर कुछ साथी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार में दो भाई शुभम व आयुष और मां रामावती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed