{"_id":"67477b6a396a66c5af03c2b4","slug":"missing-boys-and-girls-found-with-mother-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108023-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापता किशोर व किशोरियां मां के साथ मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापता किशोर व किशोरियां मां के साथ मिलीं
Thu, 28 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
कटरा थाने में मां के साथ मौजूद गुमशुदा बच्चे।
इकौना (श्रावस्ती)। अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी चार किशोर भाई-बहन शनिवार को लापता हो गए थे। पिता की ओर से कटरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कटरा पुलिस ने बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल से बच्चों को मां के साथ तलाश लिया।
नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी राम दुलारे का पत्नी राधा देवी से विवाद चल रहा है। जिस पर राधा कई माह पूर्व घर छोड़ कर चली गई थी। शनिवार को उसकी पुत्री जूली (17), तारा (15), आरती (9) व पुत्र राव उर्फ दीनदयाल (11) घर से लापता हो गए थे। राम दुलारे ने सोमवार को कटरा थाने में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद ने बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के पेटहरिया पुल से बच्चों को खोज निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे अपनी मां के पास गए थे। सभी को महिला आरक्षी रवीना के सुपुर्द किया गया है।