फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants took yhe jewelry of old women

ठाकुरगंज इलाके में पुलिसकर्मी बन वृद्धा के गहने ले उड़े टप्पेबाज

Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took yhe jewelry of old women
वूद्धा से लूट के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का लगा रही पता। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
ठाकुरगंज इलाके में शनिवार को खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो टप्पेबाजों ने हत्या का डर दिखाकर एक बुजुर्ग के गहने उतरवा लिए।
विज्ञापन

एसीपी चौक इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि फुटेज खंगालकर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
बालागंज की महेशपुरी कॉलोनी निवासी राज नारायण मिश्र की घर के अगले हिस्से में परचून की दुकान है।
दोपहर करीब दो बजे राज नारायण दुकान पर पत्नी समुद्री देवी (60) को बैठाकर खाना खाने चले गए।
इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए समुद्री देवी से कहा कि पास में ही एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और आप गहने पहनकर बैठी हो।

इससे घबराई महिला ने सोन की चेन व टॉप्स उतारे तो एक युवक बोला लाओ, इसे हम कागज में लपेटकर हस्ताक्षर तो कर दें।
समुद्री देवी ने गहने दिए तो युवक ने उन्हें कागज में लपेटा और बातों में उलझाकर वैसे ही दूसरी पुड़िया थमा दी।
दोनों के जाने पर महिला ने घर जाकर पुड़िया खोली तो कंकड़ रखे थे। महिला के बेटे प्रदीप ने तहरीर दी। प्रदीप के मुताबिक, सोने की चेन करीब 12 ग्राम की थी और टॉप्स पुराने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed