{"_id":"67a7be0cea8ff43a57007f5c","slug":"miscreant-looted-earrings-from-woman-in-the-market-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1069433-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाजार में महिला से बदमाश ने लूटे झुमके, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाजार में महिला से बदमाश ने लूटे झुमके, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चिल्लावां बाजार में शनिवार शाम सीतापुर के मिश्रिख निवासी सरिता पाल के झुमके बदमाश ने लूट लिए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरिता पाल कुछ दिन पहले कृष्णानगर के नारायणपुरी कॉलोनी स्थित रिश्तेदार की शादी में आई थीं। शनिवार को वह रिश्तेदार के साथ सरोजनीनगर में चिल्लावां बाजार गई थीं। तभी पीछे से एक युवक आया और झुमके लूटकर भाग गया। इससे सरिता चोटिल हो गईं। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम आजादनगर निवासी राज सिंह बताया है। आरोपी ने सिर्फ लूट की कोशिश की थी।
विज्ञापन