फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miscreant fire bullet upon woman in lucknow

घर में घुसकर महिला को मारी गोली: चोरी करने के इरादे से घुसा था बदमाश, लोगों ने घेराबंदी कर हमलावर को जमकर पीटा

Sat, 13 Mar 2021 10:50 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 10:50 PM IST
सार

- हसनगंज के मदेयगंज मोहल्ले में सरेशाम वारदात
- बाइक लेने आया तो धरा गया हमलावर

विज्ञापन
miscreant fire bullet upon woman in lucknow
पीड़िता को अस्पताल में भर्ता कराया गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के मदेयगंज मोहल्ले में शनिवार को सरेशाम एक युवक घर में घुसकर अधेड़ महिला को गोली मारकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने हमलावर को दौड़ाया मगर वो भाग निकला। घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसी बीच गली के मोड़ पर छूटी अपनी बाइक लेने पहुंचे हमलावर को मोहल्ले के कुछ लोगों ने पहचान लिया। फिर घेराबंदी कर उसे पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की गई। उसके पास तमंचा भी मिला है। हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मदेयगंज पुलिस चौकी के सामने गली में रौनक (55) का मकान है। उनके पति साबिर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। रौनक अपने दोनों बेटे जाबिर व आमिर और बहू व पोते संग रहती हैं। जाबिर कचहरी में जन्म, मृत्यु, जाति, आय आदि के प्रमाणपत्र बनवाने के साथ ही स्टांप बेचता है। शनिवार शाम करीब सात बजे रौनक घर की पहली मंजिल पर घरेलू काम में व्यस्त थीं। घर का दरवाजा खुला होने के चलते एक युवक भीतर घुस गया। वह पहली मंजिल पर पहुंचा तो रौनक ने पूछा कौन हो और भीतर कैसे आए? इस पर युवक ने सौ रुपये का स्टांप लेने की बात कही। फिर उसने तमंचा निकाल लिया। इससे सहमी रौनक जान बचाने को दूसरे कमरे में भागने लगीं तो युवक ने फायर कर दिया। गोली रौनक की पीठ में धंस गई और वह चीखते हुए गिर पड़ीं। हमलावर घर से भागने लगा तो फायरिंग की आवाज सुनकर निकले लोगों ने उसे दौड़ा लिया। गली के मोड़ पर हमलावर ने मुड़कर लोगों पर तमंचा तान दिया तो लोग ठिठक गए। इस पर वह मौका पाकर भाग निकला। घायल रौनक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। रौनक के बेटे जाबिर का कहना है कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन


बाइक लेने आया तो धरा गया हमलावर
सरेशाम वारदात से मोहल्ले के लोग घरों से निकल आए। चंद मिनट बाद ही हमलावर गली के मोड़ पर खड़ी अपनी बाइक लेने आया तो लोगों ने उसे पहचान लिया और घेरकर पकड़ने के साथ ही जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी नॉर्थ रईस अख्तर ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर कलाम है। वह मलिहाबाद के सिंधरवा गांव का रहने वाला है। उसके पास से वारदात के इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा व बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एडीसीपी प्राची सिंह का कहना है कि घायल रौनक के बेटे को आरोपी कलाम पहले से जानता था। उसे जानकारी थी कि घर में खूब गहने व नकदी है। इसी लालच में वह घर में चोरी के इरादे से घुसा था। इससे पहले 2014 में भी एक मामले में कलाम को जेल भेजा जा चुका है। मामले में छानबीन की जा रही है।


मदेयगंज में महिला को गोली मारकर भागे हमलावर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। पिटाई से वह घायल हो गया है। उसका इलाज कराया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में हमलावर ने बताया कि वो चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था। महिला ने विरोध किया तो वह गोली मारकर भागा था। गोली महिला की पीठ पर लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
डीके ठाकुर, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed