फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mischievous provoke sentiments of devotees.

विसर्जन के रास्ते पर लटकाईं हड्डियां

Sat, 04 Oct 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Oct 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
mischievous provoke sentiments of devotees.

उत्तर प्रदेश के अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मूर्तियों के विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। भीखीपुर गांव के पास जिस मार्ग से जुलूस निकलना था, वहीं एक पेड़ पर हड्डियां लटका दी गईं।

विज्ञापन


इससे श्रद्धालुओं का गुस्सा भड़क गया और रोड जाम कर दिया। कई थानों की पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे बाद पेड़ से हड्डियां उतारे जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


हर साल मोहनगंज के भीखीपुर गांव के पास से मत्तेपुर, बहुआ, सरमदाय सहित कई स्थानाें पर दुर्गा पूजा के बाद मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मूर्तियां विसर्जन के लिए मां के भक्त जुलूस के साथ जा रहे थे। भीखीपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित कटहल के पेड़ पर कुछ शरारती तत्वों ने हड्डियां टांग दी।

पेड़ की डाल सड़क तक लटकी होने के कारण यदि जुलूस आगे निकलता तो मूर्तियों में हड्डियां छू जातीं। पेड़ पर हड्डियां देख भक्तों का गुस्सा भड़क गया।

पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

mischievous provoke sentiments of devotees.
लोगों प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई मूर्तियों के विसर्जन का जुलूस भी मौके पर आ गया। सभी हड्डियों को हटाने और पेड़ कटवाने के साथ ही शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ गए।

गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम तिलोई वंदिता श्रीवास्तव के अलावा मोहनगंज, शिवरतनगंज, जायस, फुरसतगंज, कमरौली सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गईं। लोगों को समझाया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

बाद में तिलोई से पूर्व विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व अमेठी के एएसपी मुन्नालाल मौके पर पहुंचे और हड्डियों को पेड़ से उतरवाया।

शरारती तत्वों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हुआ। एएसपी ने बताया कि शरारती तत्वों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed