फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mischieves disguises themselves as transgenders

किन्नर बनकर घुसे बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर की लूट की कोशिश

Sun, 19 Jun 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Jun 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
mischieves disguises themselves as transgenders
- फोटो : bbc
लखनऊ के चिनहट के कमता स्थित स्वप्न विहार कालोनी निवासी प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के घर पर शनिवार सुबह किन्नर का रूप धरे तीन बदमाश घुस आए। बदमाशों ने घर की महिलाओं से नेग मांगा। 
विज्ञापन


इन्कार करने पर अभद्रता व धक्का-मुक्की करते हुए जेवर छीनने की कोशिश की। विरोध और हंगामा मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों को घेर लिया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ सुरेश यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी मोनू नाथ, चेना और रमेश हैं। तीनों बहरूपिये बनकर घरों में लूटपाट करते हैं। शनिवार को तीनों किन्नर का वेश बनाकर घूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के घर में महिलाओं को देखकर तीनों नेग मांगने के बहाने भीतर घुस गए। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने बदमाशों को जमकर पीटा। 


एक बदमाश ने खुद ही मार्डन कंट्रोलरूम को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो असली बात सामने आई। तीनों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed