फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mischief damaged rail track near lucknow

कटी हुई पटरी से निकल गई ट्रेन, टली बड़ी दुर्घटना

Fri, 02 Oct 2015 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
mischief damaged rail track near lucknow
प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर बृहस्पतिवार रात एक बड़े हादसे से बच गई। मोहनलालगंज केपास रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर पूरी ट्रेन कटी हुई पटरी के ऊपर से गुजर गई। ड्राइवर को जब तेज झटका लगा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। उसने जांच पड़ताल की तो इंजन के फ्यूल टैंक को डैमेज पाया।
विज्ञापन


साथ ही लगभग 50 सेंटीमीटर पटरी भी कटी हुई पायी। इसकेबाद आनन-फानन में सूचना मोहनलालगंज के स्टेशन मास्टर को दी गई। पटरी कटी होने की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। विभाग केउच्चाधिकारी और पुलिस ने मौक पर जाकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 7.30 बजे ट्रैक की मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया गया। ट्रेन नंब 54253 प्रयाग-लखनऊ पैंसेंजर वाया प्रतापगढ़-रायबरेली होते हुए रोज की तरह लखनऊ आ रही थी। बृहस्पतिवार रात को 2.47 बजे उसने कनकहां फाटक पार किया और 2.58 बजे ट्रेन मोहनलालगंज फाटक पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के ड्राइवर केके वर्मा के अनुसार गेट संख्या 10148/7 के पास पहुंचने पर उसे तेज झटका महसूस हुआ और ऐसा लगा कि कुछ टूटकर इंजन के नीचे टकराया है। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी।

जांच में पता चला कि इंजन के फ्यूल टैंक से कुछ टकराया है, जिसकी वजह से टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उसने ट्रैक की जांच की तो पाया कि लगभग 50 सेंटीमीटर पटरी टूटी पड़ी है। पूरी गाड़ी टूटे ट्रैक से पार होने जाने के ख्याल से ही ड्राइवर होश उड़ गए।


उसने आनन-फानन में कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता हेमंत कुमार, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी डीके सिंह सहित आरपीएफ व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल की जांच में पाया गया कि पटरी को काटा गया था। ट्रेन के गुजरने से छिटक कर कटा हुआ हिस्सा लगभग 100 मीटर दूर पड़ा मिला। डीआरएम एके लाहोटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed