फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misbehave with ex corporater, sub inspecter line hazir

भाजपा पार्षद के पति से अभद्रता करने पर दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 25 Feb 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
misbehave with ex corporater, sub inspecter line hazir
लखनऊ। चिनहट थाने के मल्हौर चौकी पर तैनात दरोगा मो. शब्बीर ने भाजपा पार्षद स्नेहलता के पति से थाना परिसर में ही अभद्रता की। वहीं मौजूद एसएसआई ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की तो दरोगा उनसे भी भिड़ गया। इसके बाद पार्षद पति के समर्थक व व्यापारी थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी सैयद मो. कासिम आबिदी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पार्षद पति व भाजपा नेता अरुण राय के मुताबिक, शुक्रवार को दरोगा मो. शब्बीर ने मल्हौर निवासी मो. फिरोज व आमिर पर शांति भंग की कार्रवाई की थी। दरोगा शब्बीर बुधवार सुबह फिरोज के घर पहुंचे और उसे जेल भेजने की धमकी देते हुए गालियां देने लगे। इसकी जानकारी फिरोज की पत्नी ने बुधवार को पार्षद स्नेहलता को दी। स्नेहलता ने अपने पति व पूर्व पार्षद अरुण राय को बताया तो उन्होंने चिनहट थाने पहुंचकर एसएसआई उमाशंकर यादव से शिकायत की।
विज्ञापन

एसएसआई ने दरोगा को बुलवाया तो उनके सामने पहुंचते ही दरोगा शब्बीर ने पूर्व पार्षद से अभद्रता शुरू कर दी। एसएसआई ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की तो दरोगा उनसे भी भिड़ गया। अरुण का आरोप है कि दरोगा ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद वह थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर इस्माइलगंज के पूर्व पार्षद रूद्रप्रताप सिंह मुन्ना, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव गांधी वार्ड प्रथम के पार्षद संजय राठौर, चिनहट द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र वर्मा, इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड के पार्षद रामकुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय, संतोष रंजन पांडेय, संतोष चौधरी, विनोद वर्मा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल वर्मा आदि पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा। थाने में जमकर नारेबाजी हुई। इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय ने वहां पहुंच उन्हें शांत कराने की कोशिश की। तभी एडीसीपी पूर्वी सैयद मो. कासिम आबिदी भी पहुंचे और पार्षद पति व व्यापारी नेताओं को शांत कराया। उन्होंने तत्काल दरोगा शब्बीर को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ जांच का आदेश भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में दरोगा शब्बीर दोषी पाए गए हैं। उनको लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed