{"_id":"1751955315f7d630aeb107364d1a42fb","slug":"minority-welfare-director-on-long-leave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक लंबी छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक लंबी छुट्टी पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अबरार अहमद लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वे पूरे अगस्त भर अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसी चर्चा है कि निदेशक ने विभागीय मंत्री के रवैये से दुखी होकर लंबी छुट्टी ली है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने अवकाश की वजह अपनी मां की बीमारी बताई है।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले ही मदरसा संचालकों व शिक्षकों ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां के आवास का घेराव किया था तथा मदरसा आधुनिकीकरण के तहत अनुदान न दिए जाने पर शिकायत दर्ज कराई थी।
दरअसल, विभाग को मदरसा आधुनिकीकरण के तहत कई ऐसे मदरसे मिले थे जो फर्जी थे। कागजों में चल रहे इन मदरसों को अनुदान देने के बजाय विभाग ने केंद्र सरकार को पैसा वापस कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोग सरकार पर इन मदरसों को अनुदान देने का दबाव बना रहे हैं। मंत्री ने भी इसी को लेकर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई थी। इसी के बाद निदेशक लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, विभाग ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ फैजुर्रहमान को निदेशक का चार्ज देने की तैयारी कर ली है। विभाग ने मंत्री को इसकी फाइल भेज दी है।