फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor girl sexual harassment by uncle in hardoi lucknow Hospitals did not admit victim regarding Corona report

कोरोना के नाम पर दुष्कर्म पीड़ित तीन साल की बच्ची को अस्पतालों में टरकाया, ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर

Wed, 29 Jul 2020 11:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
minor girl sexual harassment by uncle in hardoi lucknow Hospitals did not admit victim regarding Corona report
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
हरदोई से लखनऊ इलाज के लिए भेजी गई दुष्कर्म पीड़ित तीन साल की बच्ची को एंबुलेंस में लिए उसके माता-पिता रात भर सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। पर, बगैर कोविड जांच और कोरोना को लेकर अस्पतालों के हालात का हवाला देकर उसे हर जगह टरकाया जाता रहा। 
विज्ञापन


आखिर तड़के 4:30 बजे उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया जा सका। यहां बच्ची की सर्जरी की गई। अपने ही ताऊ की हैवानियत का शिकार बच्ची की हालत नाजुक है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे उसके लिए अहम हैं।
विज्ञापन


हरदोई में बच्ची से उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पहले वहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात बच्ची के पिता व मां एंबुलेंस से उसे लेकर केजीएमयू पहुंचे जहां बगैर कोविड जांच के भर्ती नहीं करने की बात कही गई। यही नहीं वहां कोरोना के भर्ती मरीजों का हवाला देकर भर्ती करने से टरका दिया गया। इसके बाद सिविल हॉस्पिटल, झलकारी बाई हॉस्पिटल से भी कोरोना का हवाला देकर लौटा दिया गया। 
 

थक-हारकर परिवार बच्ची को लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे लेकिन वहा भी भर्ती करने से मना कर दिया गया। तड़के चार बजे बच्ची को एंबुलेंस में देख कर लोहिया चौकी के पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। 

उन्होंने लोहिया संस्थान के अफसरों से बात की। बात न बनने पर बड़े अफसरों का हवाला दिया।  प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला ने बताया कि इसके बाद बच्ची को तड़के 4.30 बजे भर्ती कर इलाज शुरू हो सका। 

लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेष सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है। उसकी सर्जरी कर दी गई है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। बच्ची को महिला रोग विभाग में भर्ती किया गया था। पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक और गायनी विभाग की टीम संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed