फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor attack on neighbour with pistol

असलहा लेकर नाबालिगों ने बोला पड़ोसी पर हमला

Fri, 29 Apr 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
minor attack on neighbour with pistol
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के डूडा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दो नाबालिगों का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। इस दोनों ने घर पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज कर महिलाओं को असलहा दिखाकर धमकाया। पीड़ितों ने एक युवक को पकड़ कर तमंचा छीन लिया। खींचतान व हाथापाई केकारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक, डूडा कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों के बीच अनबन चल रही थी। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं। रात को एक पक्ष के दो नाबालिग, दूसरे पक्ष के घर के सामने पहुंचे। दोनों ने उस पक्ष के घर वालों को धमकाया। फिर उनकी चहारदीवारी के अंदर चले गए। महिलाओं को अपशब्द कहे। एक नाबालिग ने तमंचा निकालकर महिला को मारने की धमकी दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने इस नाबालिग को पकड़ लिया। उसका तमंचा छीन लिया, तभी नाबालिग ने खुद को उनके चंगुल से आजाद कर लिया और साथी के साथ भाग गया। एसीपी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों से पता किया जाएगा कि असलहा कहां से लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed