फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ministers plantation in district in UP CM will plant in Ayodhya Azamgarh and Governor will plant in Barabanki

UP: जिले-जिले जाकर पौधे लगाएंगे योगी के मंत्री, अयोध्या-आजमगढ़ में सीएम... बाराबंकी में राज्यपाल करेंगी पौधरोपण

Mon, 07 Jul 2025 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

पौधरोपण महाभियान 2025 के तहत योगी सरकार में मंत्री जिले-जिले जाकर पौधे लगाएंगे। सीएम अयोध्या और आजमगढ़ में तो राज्यपाल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। इसको लेकर जनपदों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अफसर आवंटित जनपदों में 8 जुलाई की सुबह से ही तैयारी का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
ministers plantation in district in UP CM will plant in Ayodhya Azamgarh and Governor will plant in Barabanki
सीएम योगी द्वारा पौधरोपण। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई से पौधरोपण महाभियान-2025 शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत एक दिन में पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी 75 जिलों में मंत्री पौधरोपण करेंगे। इससे पहले जनपदों में शासन स्तर के अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। ये 8 जुलाई की सुबह जिलों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी विभिन्न विभागों, मंत्रालयों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक मौजूद रहेंगे। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- मेरठ और ब्रजेश पाठक- लखनऊ में पौधे लगाएंगे। 

विज्ञापन

इन जिलों में ये मंत्री लगाएंगे पौधा

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना- शाहजहांपुर, सूर्यप्रताप शाही- अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह- गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य- अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण- मथुरा, जयवीर सिंह- मैनपुरी, धर्मपाल सिंह- बरेली, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी'- प्रयागराज, अनिल राजभर- आजमगढ़, राकेश सचान- कानपुर देहात, एके शर्मा- जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय- आगरा, आशीष पटेल- मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद- अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर- गाजीपुर, दारा सिंह चौहान- देवरिया, सुनील कुमार शर्मा- गाजियाबाद और अनिल कुमार- बिजनौर में पौधरोपण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सात ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल- कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल- मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल- वाराणसी, संदीप सिंह- एटा, गुलाब देवी- संभल, गिरीश यादव- प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति- झांसी, असीम अरुण- कन्नौज, जेपीएस राठौर- मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह- बलिया, नरेंद्र कश्यप- हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह- रायबरेली, दयाशंकर मिश्र दयालु- चंदौली में पौधरोपण महाभियान का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed