फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister sharda pratap challenges lda to demolish rest of the illegal construction

मंत्री का एलडीए को चैलेंज, दम है तो बचा अवैध निर्माण गिराकर दिखाए

Wed, 14 Dec 2016 02:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Dec 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
minister sharda pratap challenges lda to demolish rest of the illegal construction
ढहाया गया अवैध न‌िर्माण - फोटो : amar ujala

आशियाना के सेक्टर एल में बने पार्क से अपना कब्जा आंशिक रूप से हटाने वाले उच्च शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने मंगलवार मो एलडीए को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें दम है तो बाकी अवैध निर्माण हटवा दे।

विज्ञापन


बोले, मुझे जितना तोड़वाना था, उतना तोड़वा दिया। अब अगर एलडीए को लगता है कि बाकी निर्माण अवैध है तो हटवा दे और जमीन अपने कब्जे में ले ले। वहां मंदिर बना हुआ है। उस मंदिर को भी तोड़ दें।
विज्ञापन


दूसरी ओर एलडीए मंत्री की जी-हुजूरी में जुटा है। अब वह वहां बाउंड्री कराकर पार्क बनवाने की तैयारी मे है। पार्क में मंत्री ने एक मंदिर और 16 दुकानें बनवाई हैं जिसमें से उन्होंने मात्र चार तोड़ी हैं। उनका दावा है कि बाकी उनकी जमीन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क बनवाने का प्रस्ताव एलडीए को भेजा

minister sharda pratap challenges lda to demolish rest of the illegal construction

शारदा प्रताप का मंत्री बनते ही हृदय परिवर्तन हो गया था और उन्होंने वहां पार्क बनवाने का प्रस्ताव एलडीए को भेजा था। मंत्री का कहना था कि दुकानें भी वहां न तोड़ी जाएं। इससे होने वाली आय से मंदिर का खर्च निकलता रहेगा।

हालांकि, मंत्री के यूपी सरकार में मजबूत कद को देखते हुए खसरा संख्या 250, 251 की जमीन को अपने कब्जे में लेने की हिम्मत एलडीए के अभियंत्रण डिवीजन की नहीं पड़ी। अब मंत्री के कब्जे की जमीन पर कोई योजना लाने की जगह इसे केवल बाउंड्री कराकर छोड़ा जाएगा।

जिम्मेदार क्षेत्रीय एक्सईएन आरडी वर्मा ने बताया कि इस जमीन की माप और चिह्रनांकन कराया जाना है। यहां अभी तक कोई योजना नहीं बनी है कि इस जमीन का क्या उपयोग किया जाएगा। पार्क बनाने का प्रस्ताव एलडीए को मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed