फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister's visit

पौधरोपण कर वैक्सीनेशन सेंटर का किया उदघाटन

Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
minister's visit
गोंडा के करनैलगंज स्थित ठाकुर चतुर्भुजी मंदिर परिसर में पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री सिद्घार्थ? - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने करनैलगंज नगर के बालकराम पुरवा स्थित ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर परिसर एवं मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने वैदिक वृक्ष हरिशंकरी का रोपण किया। प्रभारी मंत्री के साथ ही विधायक बावन सिंह, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, डीएम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी मौजूद रहकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने करनैलगंज डाक बंगले में समीक्षा बैठक की। जहां उन्हें गारद की सलामी दी गई और उसके बाद प्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन कर अस्पताल का निरीक्षण किया। करनैलगंज ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उसके बाद मंत्री का काफिला ठाकुर श्री राम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिशंकरी पौधों का रोपण कर ठाकुर श्रीराम जानकी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। वह करनैलगंज के ग्राम करुआ में स्थित भाजपा के पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय प्रोफेसर वीरेंद्र गोस्वामी के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। जिला प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के करनैलगंज नगर के दौरे के बावजूद किसी भी कार्यक्रम में नगर पालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं दिखा, जो चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed