{"_id":"5b2a8ee04f1c1bf16e8b8dad","slug":"minister-of-up-government-dhunni-singh-raises-question-on-its-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री ने सरकारी योजनाओं पर उठाए सवाल, बोले- जो प्रधान नहीं बन सकते थे, विधायक बन गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री ने सरकारी योजनाओं पर उठाए सवाल, बोले- जो प्रधान नहीं बन सकते थे, विधायक बन गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने अपनी ही सरकार की योजनाओं और विधायकों पर सवाल खड़े किए। कहा किसानों ने इतना समर्थन किया कि जो कभी प्रधान नहीं हो सकते थे ऐसे-ऐसे लोग विधायक बन गए हैं। मंत्री यहीं नही रुके उन्होंने एसी में बैठ कर बनाई गई कई योजनाओं पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
कहा कि वर्मी कम्पोस्ट खाद के लिए गड्ढा बनाने की योजना पर करोड़ों खर्च किया जा रहा है पर इससे किसानों को कोई लाभ नही होने वाला है। कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नही मिल रहा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नाखुश हैं।
विज्ञापन
अभी तक प्रधानमंत्री फसल बीमा डीडी कार्यालय से संचालित हो रही थी। ऐसे में बीमा कम्पनी किसानों को दी जाने वाली करोड़ों की रकम लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि मै स्वयं को नहीं कहता मगर, हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों ईमानदार हैं। बाकी कौन क्या कर रहा है इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
बुधवार को कृषि मंत्री धुन्नी सिंह जैविक किसान गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। किसानों के अपार समर्थन से तीन सौ पच्चीस विधायकों की जीत को बड़ा बहुमत मिला है इसी कारण ऐसे-ऐसे विधायक जीत कर आ गए हैं जो प्रधान नही बन सकते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बात किसान तक व किसानों की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने वाला मै डाकिया हूं।
सरकार और विधायकों पर खुलकर बोलने पर मौजूद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि आप ने अपनी सरकार के खिलाफ ही बोल दिया तो इस पर मंत्री जी ने कहा मै गांव का हूं मेरी हमदर्दी आप से है। आप ने जितवाया है पांच साल तक आप का बंधुआ मजदूर हूं।