{"_id":"62aa0fc7d6a52776e33f3b3d","slug":"minister-of-state-for-transport-gave-instructions-start-manual-driving-testing-centers-in-bareilly-jhansi-and-aligarh-soon-75-new-buses-will-be-made-available-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन राज्यमंत्री ने दिए निर्देश : बरेली, झांसी व अलीगढ़ में बने मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर जल्द शुरू करें, 75 नई बसें जुलाई में उपलब्ध करा दी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन राज्यमंत्री ने दिए निर्देश : बरेली, झांसी व अलीगढ़ में बने मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर जल्द शुरू करें, 75 नई बसें जुलाई में उपलब्ध करा दी जाएंगी
Wed, 15 Jun 2022 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:28 PM IST
सार
परिवहन निगम के सभाकक्ष में बुधवार को बैठक लेते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि 100 दिन के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करना है। बरेली, झांसी व अलीगढ़ में निर्माणाधीन मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर की प्रगति पर अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग टेस्टिंग सेेंटर बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि बरेली, झांसी व अलीगढ़ में निर्माणाधीन मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर जल्द से जल्द शुरू करें। मंत्री 100 दिवसीय कार्ययोजना के लक्ष्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
परिवहन निगम के सभाकक्ष में बुधवार को बैठक लेते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि 100 दिन के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करना है। बरेली, झांसी व अलीगढ़ में निर्माणाधीन मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर की प्रगति पर अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग टेस्टिंग सेेंटर बनकर तैयार हो गए हैं। 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत इनका उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा बरेली में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी गाड़ियों और नई गाड़ियों को अलग अलग करते हुए हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाने का कार्य किया जाए। इससे जहां एक तरफ सुरक्षा प्रणाली मजबूत होगी वहीं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने में भी आसानी होगी। मंत्री ने लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में भी विभाग से जानकारी ली और इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्लाटों की संख्या बढ़ाएं, जिससे कि लंबी-लंबी तारीखों का लोगों को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने निगम के बेड़े में 150 नई बसों को जोड़ने की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। निगम के एमडी आरपी सिंह ने बताया कि 75 बसें जुलाई माह के पहले सप्ताह में आवागमन के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी। शेष 75 बसों को भी 100 दिवसीय कार्ययोजना में उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महत्वपूर्ण यात्री स्थलों को अनुबंधित वातानुकूलित बसों से जोड़ने की योजना पर कार्य चल रहा है।