फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Nandi said People of Milkipur will put shroud on arrogance of SP chief On Akhilesh comment on EC

अखिलेश की चुनाव आयोग पर टिप्पणी: मंत्री नंदी का पलटवार; 'मिल्कीपुर की जनता सपा मुखिया के अहंकार पर डालेगी कफन'

Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

अखिलेश की चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी पर मंत्री नंदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'मिल्कीपुर की जनता सपा मुखिया के अहंकार पर कफन डालेगी'।

विज्ञापन
Minister Nandi said People of Milkipur will put shroud on arrogance of SP chief On Akhilesh comment on EC
अखिलेश की चुनाव आयोग पर टिप्पणी: मंत्री नंदी का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर दिए गए विवादित बयान पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने करारा प्रहार किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए कहा कि अखिलेश का बयान इस बात का प्रमाण है कि उनका मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त नहीं है। उन्हें तत्काल किसी अच्छे मनोचिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को मिल्कीपुर की जनता सपा मुखिया के अहंकार पर कफन डालेगी।

विज्ञापन


नंदी ने कहा कि जिस चुनाव आयोग को अखिलेश मरा हुआ बता रहे हैं, वही आयोग लोकसभा चुनाव के समय निष्पक्ष कैसे था? बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और झारखंड के चुनाव में भी निष्पक्ष था, लेकिन जब मिल्कीपुर में स्पष्ट हार दिखने लगी तो आयोग को मरा बता रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि सपा प्रमुख की चुनाव आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और सांविधानिक प्रक्रियाओं में उनके अविश्वास को दिखाता है। नंदी ने कहा कि कभी ईवीएम को दोष देना, कभी चुनाव आयोग पर अनर्गल आक्षेप लगाना असल में विपक्ष की अपनी नाकामी, अकर्मण्यता और खोये हुए जनाधार पर पर्दा डालने का कायराना प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed