{"_id":"5d68cb708ebc3e0173475a2e","slug":"minister-ashutosh-tandon-reached-civil-hospital-to-see-brijesh-pathak-s-son-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बृजेश पाठक के बेटे को देखने सिविल अस्पताल पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बृजेश पाठक के बेटे को देखने सिविल अस्पताल पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन
Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन
- फोटो : अमर उजाला
डेंगू से पीड़ित मंत्री बृजेश पाठक के बेटे को देखने मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बेटे का हालचाल लेते हुए उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक के बेटे को डेंगू होने पर मंगलवार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
वह देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था। देहरादून में तबियत बिगड़ने पर लखनऊ आकर जांच करवाई तो डेंगू की पुष्टि हुई। कैबिनेट मंत्री के बेटे को देखने के लिए कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कई मंत्री व मेयर संयुक्ता भाटिया सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी के मुताबिक जांच के लिए खून के सैंपल लैब में भेजे गए हैं। मौजूदा समय में हालात पहले से ठीक हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष ने बताया कि सिविल अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद एक बार फिर से जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।
विज्ञापन