{"_id":"6887dd4e9a8f9c9a23031a58","slug":"minister-and-president-angry-over-childs-death-due-to-electric-shock-saidtake-action-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1314599-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करंट से बच्चे की मौत पर मंत्री व अध्यक्ष खफा, कहा...कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करंट से बच्चे की मौत पर मंत्री व अध्यक्ष खफा, कहा...कार्रवाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रविवार सुबह गेंद उठाने के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्ष के बच्चे की मौत मौत पर ऊर्जामंत्री अरविंद कुमार शर्मा और पॉवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल बेहद खफा है। मंत्री और अध्यक्ष ने इस मामले में जिम्मेदारों से अलग-अलग बात की और जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री और अध्यक्ष ने कहा कि दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
हुसैनगंज खंड के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सबसे पहले अध्यक्ष ने सीधे एक आला अफसर को कॉल कर फहद की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की रिपोर्ट तत्काल भेजने के लिए कहा। अफसर ने अध्यक्ष को बताया कि ट्रांसफार्मर की जाली का इसी साल जनवरी में मेंटेनेंस हुआ था। जून तक यार्ड के गेट में जाली लगी थी, इसके साक्ष्य भी हैं। इससे संबंधित दस्तावेज अध्यक्ष को भेजे गए हैं।
मंत्री ने भी हुसैनगंज खंड के कई अभियंताओं से बात की और एक ही सवाल किया कि बच्चे को कैसे करंट लगा। स्थानीय लोग जब गेट की जाली टूटी होने की शिकायत कर रहे थे, तो उसे क्यों नहीं लगाया गया। मंत्री के इस सवाल का अभियंताओं के पास जवाब नहीं था। मंत्री को बताया गया कि एक्सईएन सुशील कुमार एवं पवन राय की दो सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। साथ ही, विद्युत सुरक्षा निदेशालय को अलग से जांच करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की सुबह हुसैनगंज के फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी के पार्क में खेलने के दौरान सात वर्षीय फहद गेंद लेने के लिए ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर चला गया। जाली का गेट टूटा हुआ था। अंदर करंट की चपेट में आने से फहद बुरी तरह झुलस गया। वह करीब 10 मिनट तक मौके पर पड़ा रहा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।