फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mini stadium is now under control of sports department

विकास नगर का मिनी स्टेडियम अब खेल विभाग के हवाले, रखरखाव में भी हुए फेल

Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
mini stadium is now under control of sports department
विकास नगर कॉलोनी का मिनी स्टेडियम नगर निगम खेल विभाग को सौंप देगा। इसे लेकर पूर्व में नगर निगम कार्यकारिणी समिति में प्रस्ताव भी आया था, जिसे समिति ने मंजूर करते हुए खेल विभाग को सौंपे जाने की कार्रवाई जारी कर दी है। अब मिनी स्टेडियम को हैंड ओवर करने की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन

विकास नगर मिनी स्टेडियम रिंग रोड पर है। देखरेख के अभाव में इसकी हालत अच्छी नहीं है। शहर के अंदर रोड के किनारे यह एक बड़ा स्टेडियम है। इसकी बाउंड्रीवाल, गेट, बैठने के लिए बनी सीढ़ियों की हालत सही नहीं है। नगर निगम भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। करीब दो महीने पहले खेल विभाग की ओर से स्टेडियम की मांग की गई थी। इसे लेकर नगर आयुक्त की ओर से कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति ने पास कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम का ही रहेगा स्वामित्व
प्रस्ताव के तहत स्टेडियम को सिर्फ संचालन के लिए खेल विभाग को दिया जाएगा। उसका रखरखाव भी खेल विभाग ही करेगा, मगर स्वामित्व नगर निगम का ही रहेगा। नगर निगम द्वारा खेल विभाग से कोई शुल्क या किराया भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज पर भी चल रही बात
नादरगंज में नगर निगम की शूटिंग रेंज भी है। करीब एक दशक पहले इसका निर्माण कराया गया था। उस समय र्साइं संस्था ने संचालन की जिम्मेदारी लेने की पहल की थी, मगर बाद में बात आगे नहीं बढ़ी। करीब दो साल पहले फिर से उसे खेल विभाग को दिए जाने की कागजी कार्रवाई शुरू हुई है। नादरगंज में नगर निगम का एक ट्रैफिक पार्क है। जहां यातायात के नियमों और उसका प्रशिक्षण देने का कार्य होता है। पार्क का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया गया है, मगर उसका संचालन एक निजी कंपनी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed