फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mini marathon of ca

वोटिंग, हेल्थ के लिए मिनी मैराथन

Mon, 23 Dec 2013 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
mini marathon of ca

शहर के मौजूदा और भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने रविवार सुबह कड़कड़ाती सर्दी में मिनी मैराथन में हिस्सा लेकर वोटिंग और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की लखनऊ ब्रांच और इसकी स्टूडेंट्स बॉडी सिकासा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसमें आईसीएसआई, आईसीडब्ल्यू और लूंबा के स्टूडेंट्स और सदस्यों ने भी भाग लिया।


सीए चैप्टर चेयरमैन सीए शशांक मिश्रा ने बताया कि एक ओर स्टूडेंट्स पर पढ़ाई और प्रोफेशनल पर काम का बढ़ता दबाव सेहत को प्रभावित कर रहा है।

वहीं, वोटिंग में शामिल होना भी इन दोनों वर्गों के लिए जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

सिकासा की चेयरमैन सीए प्रियंका गर्ग ने बताया कि आईसीएआई भवन से शुरू हुई यह मैराथन गोमतीनगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए मनोज पांडेय चौराहे पर संपन्न हुई।

विज्ञापन


मैराथन में सीए पवन अग्रवाल सहित विभिन्न सदस्यों और विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। वहीं, विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए ‘जागो वोटर जागो’ का नारा देते हुए दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता

विद्यार्थियों के वर्ग में आईसीडब्ल्यू से निशांत सिंह, सीए आकिब काजमी और प्रखर शुक्ला विजेता बने। वहीं, सदस्यों के वर्ग में सीए राघव कृष्णा, सीए निशित द्विवेदी और सीए संदीप वार्ष्णेय सबसे आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed