फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miner girl raped and kidnapped in lucknow

किशोरी से घर में घुसकर किया दुराचार, पीटा और उठा ले गए

Sat, 08 May 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
miner girl raped and kidnapped in lucknow
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी व उसकी मां की पिटाई भी की। गोसाईंगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गुरुवार रात लगभग ढाई बजे गांव का ही दबंग रामसूचित घर में घुस आया और उसकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। इसकी आहट पाकर वह बेटी को बचाने पहुंची तो दबंग ने उसके साथ भी छेड़खानी की और विरोध करने पर मां-बेटी को पीट दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उसका पति जाग गया। इससे खुद को फंसता देख दबंग ने लाठी-डंडे से लैश अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने हम दोनों को पीटा और इतने पर भी मन नहीं भरा तो बेटी को उठा ले गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर दे तो पुलिस ने किशोरी को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी रामसुचित व पीड़िता दोनों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बृजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed