{"_id":"6a5d3a78834027300400afd2","slug":"milk-trader-accused-of-being-murdered-over-a-love-affair-fir-registered-against-girlfriend-lucknow-news-c-13-lko1070-1835367-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेम-प्रसंग में दूध कारोबारी की हत्या का आरोप, प्रेमिका पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेम-प्रसंग में दूध कारोबारी की हत्या का आरोप, प्रेमिका पर एफआईआर
Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बाराबंकी के सतरिख बड़ेल गनेशीपुरवा निवासी दूध कारोबारी विनय कुमार यादव (20) की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। यह आरोप उनके भाई मंजीत कुमार यादव ने विनय की प्रेमिका लखपेड़ाबाग निवासी लक्ष्मी यादव व कुछ अज्ञात पर लगाया है। मंजीत ने बीबीडी थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मंजीत के अनुसार, पांच जुलाई की सुबह 10:30 बजे विनय घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। छह जुलाई को बीबीडी पुलिस ने बहन सुनीता को सूचना दी कि विनय का शव बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
दो साल से हो रही थी बात
मंजीत ने बताया कि विनय का दो साल से लक्ष्मी से प्रेम-प्रसंग था। आरोप है कि लक्ष्मी व अन्य लोगों ने साजिश के तहत विनय की हत्या की। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। जांच में प्रेम-प्रसंग की पुष्टि हुई है। आशंका है कि आपसी विवाद में विनय ने आत्महत्या की होगी।