{"_id":"5b56f1474f1c1b8f568b627e","slug":"miinister-atul-garg-filed-a-case-against-cyber-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर जालसाजों का शिकार होने से बचे खाद्य रसद राज्यमंत्री, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर जालसाजों का शिकार होने से बचे खाद्य रसद राज्यमंत्री, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
यूपी के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग साइबर जालसाजों के शिकार होने से बच गए। उन्होंने अपने निजी सचिव के माध्यम से हजरतगंज कोतवाली में जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग के मुताबिक शुक्रवार करीब 11.28 बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई पर वह रिसीव नहीं हो पाई।
दोपहर करीब 3.16 बजे राज्यमंत्री के निजी सचिव ने कॉल करने वाले से बात कराई। राज्यमंत्री के मुताबिक कॉल करने वाले ने खुद का परिचय सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी आरके शर्मा के रूप में दिया। इसके बाद उसने खाते से संबंधित कई गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
संदेह होने पर अतुल गर्ग ने कड़े शब्दों का प्रयोग किया तो जालसाज ने कॉल कट कर मोबाइल बंद कर लिया। राज्यमंत्री ने बताया कि सचिवालय स्थित एसबीआई के अधिकारियों से उस मोबाइल नंबर और अधिकारी के नाम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम का कोई अफसर बैंक में नहीं है।

Trending Videos
नोटिस दिया फिर भी बैंक नहीं आए....
डेमो
इसके बाद निजी सचिव ललित कुमार दिवाकर से हजरतगंज कोतवाली में तहरीर भेजकर मुकदमा दर्ज कराया। राज्यमंत्री ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताया। इसके बाद उसने खाते के नवीनीकरण के बारे में बातचीत करने लगा। उसने काफी रौबदार आवाज में धमकाते हुए कहा कि कई बार नोटिस दिया, लेकिन तुम फिर भी नहीं आए।
इतने बड़े आदमी हो गए हो। इसके बाद राज्यमंत्री ने उसे डपटना शुरू किया तो जालसाज ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने बताया कि राज्यमंत्री केनिजी सचिव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।