फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mid term test will be conducted in Dr. Shakuntala mishra University just after holi

पुनर्वास विवि में होली के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा विद्यार्थियों का मिड टर्म टेस्ट

Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mid term test will be conducted in Dr. Shakuntala mishra University just after holi
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में होली के तुरंत बाद विद्यार्थियों का मिड टर्म टेस्ट शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय ने 23 मार्च से ही टेस्ट की शुरूआत कर दी है, हालांकि इसे लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह की ओर से जारी सूचना में विभागों से कहा गया है कि मिड सेमेस्टर टेस्ट 23 से 29 मार्च के बीच आयोजित कर अंक तालिकाएं चार अप्रैल तक परीक्षा कार्यालय में जमा करनी हैं।
विज्ञापन


साथ ही असाइनमेंट-प्रेजेंटेशन 5 अप्रैल तक कराकर अंकतालिका परीक्षा कार्यालय में 9 अप्रैल तक जमा करनी है। इसके अनुसार विवि के विभिन्न विभागों ने अपने यहां मिड टर्म टेस्ट की तिथि जारी की है। इसे लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है। कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो होली के तुरंत बाद अपने घर से नहीं लौट पाते हैं। उनका कहना है कि विवि प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन

विशेष शिक्षा संकाय में बीपीओ प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों का टेस्ट व मौखिक प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू हो रही हैं। टेस्ट दो अप्रैल तक चलेंगे। इसी तरह हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में बीए हिंदी, एमए हिंदी, एमए भोजपुरी के मिड टर्म टेस्ट 26 से 29 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। बीएएसएलपी दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर का टेस्ट 25 से 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम दूसरे सेमेस्टर का टेस्ट 25 मार्च से एक अप्रैल तक, चौथे सेमेस्टर का 25 मार्च से एक अप्रैल तक, पांचवें सेमेस्टर का 25 से 30 मार्च तक होंगे। बीबीए का 26 से 29 मार्च तक टेस्ट होगा। एमबीए चौथे सेमेस्टर के मिड सेमेस्टर टेस्ट 26 से 29 मार्च तक और दूसरे सेमेस्टर के 26 से 30 मार्च तक होंगे। विभाग स्तर पर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं विद्यार्थी भी अब इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में टीएस मिश्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 मार्च को होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed