फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   microsoft wants land in up to make center of excellence

बिल गेट्स की कंपनी ने मांगी यूपी से जमीन

Wed, 21 Aug 2013 10:51 PM IST
लखनऊ/शोभित श्रीवास्तव
लखनऊ/शोभित श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Aug 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
microsoft wants land in up to make center of excellence

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए कंपनी ने प्रदेश सरकार से जमीन मांगी है। इस संबंध में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से पहले दौर की बातचीत हो चुकी है।

अगर यह संभव हो सका तो राजधानी में ही सूबे के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों से करार भी करना चाहती है। दरअसल कंपनी सरकार के साथ ही किसी विश्वविद्यालय या संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव डॉ. हरशरण दास से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी भावी योजना से रूबरू कराया।

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने इसी तरह का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर चंडीगढ़ में खोला है, जिससे वहां के युवाओं को इसका काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


क्या है सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
माइक्रोसॉफ्ट की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आईटी क्षेत्र के एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अत्याधुनिक लैब में छात्र-छात्राओं के साथ ही फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाता है। यह सेंटर आईटी क्षेत्र की हर मांग को पूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अच्छी योजना है, इससे प्रदेश के युवाओं को काफी फायदा मिल सकता है। कुछ और बैठकों के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
-डॉ. हरशरण दास, प्रमुख सचिव, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed