फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Microplan not ready, campaign from today

Lucknow News: माइक्रोप्लान तक तैयार नहीं, अभियान आज से

Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Microplan not ready, campaign from today
रायबरेली। मच्छरजनित रोगों से लोगों को बचाने के लिए एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां अधूरी हैं। डीएम के आदेश के बाद भी माइक्रोप्लान भी अब तक अधूरा है। सीएचसी व पीएचसी पर जागरुकता के लिए संसाधन तक नहीं भेजे गए हैं। पिछले साल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण डेंगू और एईएस के बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। इस साल भी जिला मलेरिया अधिकारी की मनमानी का खामियाजा जिले के लोग भुगतेंगे।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में मच्छरजनित रोग हर साल बढ़ जाते हैं। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों से लोगों को बचाने और शहर से लेकर गांव तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। अभियान को सफल बनाने की पूरी जिम्मेदारी जिला मलेरिया अधिकारी को दी गई है। लापरवाही के कारण पिछले साल डेंगू के पौने दो सौ मरीज मिले थे। एईएस के मरीजों की संख्या भी 50 से अधिक थी। दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

इस बार एक जुलाई से अभियान शुरू होने वाला है, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। डीएम ने पूर्व में बैठक में माइक्रोप्लान तैयार करके काम शुरू करने के आदेश दिए थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण माइक्रोप्लान तक अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर में ही गंदगी और जलभराव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में ही जगह-जगह पानी भरा है। गंदगी का भी अंबार है। जिला मलेरिया कार्यालय के बगल में मच्छरों के पनपने के पर्याप्त बंदोबस्त है। जब सीएमओ कार्यालय में ही यह हाल है तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग किस तरह से लोगों को मच्छरों से बचा पाएगा।


पूरी की जाएंगी कमियां
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से चलेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो कमियां हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। लोगों को मच्छरों से बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। - भीखुल्लाह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed