फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro trains were stranded in Lucknow after kite string tripped OHE

Lucknow News: हवा में उड़ती पतंग के तार ने जमीन पर रोकी मेट्रो की रफ्तार, जहां-तहां रुक गईं ट्रेनें

Tue, 03 Feb 2026 09:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:37 AM IST
सार

लखनऊ में हवा में उड़ती पतंग के तार ने जमीन पर मेट्रो की रफ्तार रोक दी। हाईटेंशन लाइन ट्रिप होने से मेट्रो ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। इससे कुछ देर तक यात्री परेशान रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Metro trains were stranded in Lucknow after kite string tripped OHE
Lucknow Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर से सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के बीच सोमवार दोपहर पतंग के तार से हाईटेंशन लाइन (ओएचई) ट्रिप हो गई। इससे मेट्रो की रफ्तार थम गई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर मुंशी पुलिया से अमौसी रूट की मेट्रो ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। कृष्णानगर से लेकर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के बीच हाईटेंशन लाइन में करंट बाधित होने से ये समस्या हुई। बीच रास्ते अचानक मेट्रो रुकने से यात्री भी हैरान-परेशान हुए। 
विज्ञापन


मेट्रो संचालन बाधित होने की जानकारी कंट्रोल के जरिये मेट्रो प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। सूत्र ने बताया तार से बंधी पतंग के ओएचई पर गिरने से लाइन ट्रिप हुई। इससे पावर सप्लाई बाधित हो गई। इस कारण मेट्रो जहां-तहां रुक गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन लगातार मेट्रो लाइन के आसपास रहने वालों से पतंगबाजी न करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद इसके पतंगबाज मान नहीं रहे। इसका खामियाजा सोमवार दोपहर यात्रियों को भुगतना पड़ा। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। समस्या दूर करते हुए परिचालन सुचारू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed