फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro track prepared for trial in Lucknow.

इंतजार खत्म, मेट्रो ट्रैक ट्रायल को तैयार, 10 से दौड़ेगा करंट

Sat, 29 Oct 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Oct 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
metro track prepared for trial in Lucknow.
demo pic

ट्रांसपोर्टनगर से मवैया के बीच तैयार मेट्रो ट्रैक पर एक दिसंबर से ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रैक निर्माण और पटरी बिछाने के बाद अब 10 नवंबर तक मेट्रो लाइन की ओएचई को करंट मिलने लगेगा।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो को अब ट्रांसपोर्टनगर से मवैया के बीच करीब 6.5 किमी के रूट पर ट्रायल शुरू करना है। ऐसे में लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के ऊपर सिविल वर्क खत्म करने का दबाव बना हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद अब तय समय पर एलएमआरसी ने यू-गर्डर लगाने के बाद ट्रैक बेड तैयार करने और पटरी बिछाने का काम पूरा करा लिया। ओएचई के पोल लगाने और वायर खींचने का काम भी साथ-साथ पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से मवैया के बीच काम पूरा करने के साथ ही डिपो के अंदर भी ट्रायल से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं। ट्रांसपोर्टनगर डिपो के अंदर ही बने करीब 625 मीटर लंबे टेस्ट ट्रेक को पहले ही बना लिया गया है। इस टेस्ट ट्रैक को भी रैंप की मदद से ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर एलीवेटिड रूट से जोड़ दिया गया है। इससे ट्रेन को ट्रायल के लिए एलीवेटिड रूट पर ले जाया जाएगा।

7 दिसंबर के बाद दिखेगी शहर में मेट्रो

metro track prepared for trial in Lucknow.
demo pic

डिपो के अंदर टेस्ट ट्रैक पर एक दिसंबर से ट्रायल शुरू हो जाएगा। करीब 7-10 दिन इसी टेस्ट ट्रैक पर डिपो के अंदर ट्रेन को चलाकर देखा जाएगा। इसके बाद ही ट्रांसपोर्टनगर से आलमबाग के बीच मेट्रो को ट्रायल के लिए चलाया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि शहरवासियों को मेट्रो ट्रेन सात दिसंबर के बाद ही चलती हुई दिखे।

ट्रेन को समय पर लाने के लिए जुटी कंपनी
मेट्रो का ट्रायल समय पर शुरू हो सके। इसके लिए एलएमआरसी के अधिकारी मेट्रो ट्रेन के सभी चार कोचों को 16 नवंबर तक लखनऊ लाने की कोशिश में हैं।

हालांकि, फ्रांस की अलस्टॉम कंपनी ने अभी 23 नवंबर तक का वादा एलएमआरसी से किया है। एमडी कुमार केशव का कहना है कि हम इससे भी पहले ट्रेन को लखनऊ लाने में सफल रहेंगे। करीब 15 दिन का समय ट्रेन की जांच के लिए ट्रायल से पहले ऑपरेशन से जुड़ी टीम को जरूरी होगा।

एलएमआरसी के सीपीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसपोर्टनगर डिपो से लेकर मवैया तक ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया है। डिपो के अंदर बिछी लाइन से मुख्य एलीवेटिड रूट भी कनेक्ट कर लिया गया है। इससे ट्रायल के लिए ट्रैक तैयार है। डिपो के अंदर टेस्ट ट्रैक का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed